स्वस्थ रहने के लिए ऋतु के अनुसार खान, पान, विहार आयुर्वेद मे विस्तार से बताया है
शिशिरो s थ वसन्तश्च ग्रीष्मो वर्षाशरद्विमा: ll1ll
भारत देश मे 6 ऋतु दिखाई देते हैं l
आचार्य सुश्रुत के काल मे भाद्रपद अश्विन महिने मे वर्षा ऋतु के बताया हैं l
उनके बाद आचार्य वाग्भट हुए l तब श्रावण व भाद्रपद महिने मे वर्षा ऋतु की लक्षण बताये है l
अभी 2025 साल मे तो वैशाख ज्येष्ठ महिने मे वर्षा ऋतु के लक्षण प्रस्थापित हुये हैं l
इसलिए स्वस्थ रहने के लिए ऋतु के लक्षण का अनुसरण करना ,आहार का विहार करना बहुत महत्वपूर्ण है l
वर्षा ऋतु मे आकाश पानी से भरे बादलोंसे घिरा रहता है l तुषार मिश्रित वायु एकदम चलती रहती है, पृथ्वी के बाष्प के कारण, अम्लपाकी,मलिन पानी के कारण पचनशक्ती मंद हो जाती है l
तुषार युक्त वायु+बाष्प+अम्लपाकी,मलिन पानी +पचनशक्ती मंद = वात पित्त कफ दूषित होते है
वर्षा ऋतुचर्या:-
भजेत्साधारणंसर्वमूष्ण स्तेजनं च यत्ll44 ll
साधारण आहार विहार करे l उष्ण गुण के पदार्थ , पचन शक्ती बढाने वाले पदार्थोंका खान पान मे प्रयोग करे l
आस्थापनं शुद्धतनुर्जीर्णं धान्यं रसान् कृतान् l —------------45-48
औषधी काढे के,(आस्थापन) बस्ती ले l
1 साल पुराने गहू तांदूळ,डाळ , ज्वार इत्यादी अन्नपदार्थ आहार मे लेना चाहिए l
पुराने अन्नपदार्थ पचनेमे हलके होते है, कफ पित्त भी दूषित नहीं होते l
जंगली पशु के मांस सूप या मूग दाल सूप को तेल, घी, सुंठ, पिंपली, चित्रक, चव्य, पिपलीमूल आदी से छोंक देकर गरम गरम पीना चाहिए l दही को कपडे मे बांधकर पानी निकाले, पानी को मस्तु कहते है l
मस्तु मे भरपूर नमक डालकर या सुंठ, पिंपली, चित्रक, चव्य, पिपलीमूल मिलाकर पीना चाहिए l खट्टा, नमक, घी तेल युक्त पचनेके लिये हलका भोजन करेl
बिना पानीवाले, सूखे पदार्थोंका भोजन मे प्रयोग करे lपुराने शहदका खान पान मे प्रयोग करे lपुराने आसव अरिष्ट का प्राशन करे l आकाश से गिरनेवाला जल,कुएँ का जल उबालकर शुद्ध करके खान पान के लिए उपयोग करे l
दिव्यं कौपं शृतं चाम्भो भोजनं
त्वति दुर्दिने ll 46ll
व्यक्ताम्ल लवण स्नेहं संशुष्कं क्षौद्रवल्लघु ll
वर्षा ऋतु मे पैदल न चले,किसी वाहन का उपयोग करे l सुरभी गंध धारण करे l
वस्त्रोंको रोज धूप देवे l मकान मे उची जगह पर जहाँ बाष्प, शीत और शीकर (जलकण) न पहूँच सकें वहा वहां रहेl
अपादचारी सुरभि: सततं धूपितांबर: ll47ll हर्त्यपृष्ठे वसेत् बाष्पशीतशीकर वर्जिते l
नदी का जल , पानी मे मिले सत्तू, दिन में सोना, परिश्रम, धूप से बचे l
संदर्भ:-अष्टांग हृदय सूत्रस्थान अध्याय 3
”**”********
Vd Pratibha Bhave
Sukhkarta ayurvedic panchkarma and family centre Pune
8766740253
No comments:
Post a Comment